गढ़वा, अक्टूबर 6 -- धुरकी, प्रतिनिधि। जिलांतर्गत चिनिया थाना के खुरी गांव निवासी सुनील भुइयां की 28 वर्षीया पत्नी आरती देवी की मौत प्रसव के बाद सदर अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में हो गई। घटना सोमवार सुबह की है। वहीं नवजात सुरक्षित है। महिला की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। महिला शिवरी गांव स्थित मायके में ही पति के साथ रहती थी। परिजनों ने बताया कि प्रसव में किसी तरह की परेशानी न हो उसे ध्यान में रखते हुए आरती कुछ दिन पहले ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से करीब आधा किमी दूर अपने नाना के घर थाना क्षेत्र के सरसोइया दामर टोले में जाकर रह रही थी। उसे सोमवार को प्रसव पीड़ा शुरू हुआ। जबतक उसे अस्पताल ले जाया जाता उसका प्रसव नाना के घर पर ही हो गया। उसने बच्चे को जन्म दिया। उसके बाद उसकी स्थिति बिगड़ने लगी। सरसोइया दामर टोला में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.