आगरा, जून 9 -- शहर के निजी अस्पताल में प्रसव के बाद एक प्रसूता की हालत बिगड़ गई। रेफर किए जाने के बाद उसे अलीगढ़ में भर्ती कराया गया। यहां महिला को मृत घोषित किए जाने के बाद परिजन शव लेकर लौट आए। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के मुताबिक गत शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे प्रसव पीडा होने पर गर्भवती रिंकेश पत्नी गुरजीत सिंह निवासी कछेला अमांपुर को प्रसव के लिए कासगंज के निजी हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया था। जहां प्रसव के बाद उसने बेटी को जन्म दिया। कुछ देर बाद हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। परिजनों ने महिला को अलीगढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत के बाद परिवारीजन विलाप करते हुए शव लेकर लौट आए और पुलिस को मामल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.