चंदौली, फरवरी 24 -- चकिया (चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। चकिया कोतवाली क्षेत्र के दुबेपुर स्थित एक निजी अस्पताल में सोमवार की बीती रात प्रसव के बाद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने लापरवाही आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। घटना के बाद अस्पताल संचालक मौके से फरार हो गया। बरौझी गांव निवासी रिंकी कुमारी को सोमवार को प्रसव पीड़ा होने पर एक निजी सर्जिकल सेंटर में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन के माध्यम से शिशु का जन्म तो हो गया, लेकिन शाम होते-होते महिला की हालत अचानक बिगड़ गई। परिजनों का आरोप है कि हालत गंभीर होने के बावजूद अस्पताल प्रशासन ने बिना पर्याप्त ऑक्सीजन सपोर्ट के ही महिला को वाराणसी के मैक्सवेल हॉस्पिटल रेफर कर दिया। वाराणसी पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.