हाथरस, फरवरी 25 -- हसायन/हाथरस। जिले के कस्बा हसायन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को प्रसव के बाद एक जच्चा की हालत बिगड़ गई। चिकित्सक ने महिला को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया, लेकिन बीच रास्ते में ही जच्च की मौत हो गई। परिजनों ने सीएचसी हसायन पर प्रसव के दौरान चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा लापरवाही बरतने जाने का आरोप लगाया है। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सीएमओ का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। हसायन क्षेत्र के गांव श्यामपुर निवासी रीना देवी (45) पत्नी राजेश कुमार को प्रसव पीड़ होने पर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसायन लेकर पहुंचे। सीएचसी पर सुरक्षित प्रसव होने के बाद महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया, लेकिन ज...