अमरोहा, फरवरी 9 -- जोया। नेशनल हाईवे पर चौधरपुर के एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद जच्चा की मौत हो गई। इससे आक्रोशित परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। बाद में अस्पताल प्रबंधन और परिजनों में समझौता हो गया। मुरादाबाद के कुंदरकी क्षेत्र के गांव स्याली माला निवासी पेशे से मजदूर धर्मपाल सिंह ने प्रसव पीड़ा शुरू होने पर अपनी करीब 30 वर्षीय पत्नी शिवकुमारी की दूसरी डिलीवरी कराने के लिए चौधरपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। शनिवार दोपहर में प्रसव से बेटे को जन्म देने के बाद शिवकुमारी की हालत बिगड़ गई। लगातार हालत बिगड़ने के चलते रविवार सुबह इलाज के दौरान जच्चा की मौत हो गई। जच्चा की मौत से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। धर्मपाल ...