मुरादाबाद, फरवरी 7 -- पाकबड़ा। थाना क्षेत्र के नया मुरादाबाद सेक्टर 5 स्थित निजी अस्पताल में शुक्रवार को प्रसव के बाद महिला की मौत हो गई। जिसके बाद गुस्साए परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। पुलिस ने किसी तरह समझाबुझा कर हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया और शनिवार को पोस्टमार्टम कराके शव परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। मामले में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी अस्पताल पहुंच कर जानकारी जुटाई है। मैनाठेर थाना क्षेत्र के गांव नरोदा निवासी नन्हें चालक है। उसने अपनी गर्भवती पत्नी रीना(22) को प्रसव पीड़ा होने पर शुक्रवार सुबह नया मुरादाबाद के सेक्टर पांच स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शुक्रवार शाम रीना ने एक बच्ची को जन्म दिया। परिजनों के अनुसार रात करीब 12 बजे रीना की तबिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.