लखीमपुरखीरी, सितम्बर 16 -- भानपुर (खीरी)। भीरा थाना क्षेत्र के धर्मापुर स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र में प्रसव के दौरान एक महिला की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश फैल गया। गुस्साए परिजनों ने धर्मापुर लिंक रोड पर महिला का शव रखकर जाम लगा दिया। काफी देर तक हंगामा होता रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाया। उसके बाद यातायात सामान्य हो सका। सोमवार देर रात 26 वर्षीय सरिता को धर्मापुर के स्वास्थ्य उपकेंद्र लाया गया था। यहां नर्स सुमन पाल की देखरेख में डिलीवरी कराई जा रही थी। इसी दौरान सरिता की अचानक हालत बिगड़ गई और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही के चलते मौत हुई। हालांकि नवजात बच्ची सुरक्षित है। मंगलवार सुबह मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में भारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.