चंदौली, दिसम्बर 22 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती प्रसव पीड़ित महिला की स्थिति गंभीर होने पर बीते शनिवार की सुबह वाराणसी बीएचयू रेफर दिया। वही प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा की मौत के बाद आक्रोशित परिजन शव लेकर पहुंचे और हंगामा कर दिया। आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ किया। वहीं डाक्टर से मुआवजा की मांग करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित परिवार को समझा बुझाकर शांत कराया। इसके बाद डाक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने में जुटी है। चकिया नगर के वार्ड नंबर 12 शक्तिनगर निवासी अनिल चौहान ने अपनी 25 वर्षीय गर्भवती पत्नी निक्की को नगर के मां मुंडेश्वरी हॉस्पिटल में तीन दिन पहले भर्ती कराया था। बीते शनिवार की सुबह गर्भवती महिला की हालत गंभीर देख डाक्टर ने बीएचयू के लिए रेफर कर दिया था। वह...