कौशाम्बी, अक्टूबर 11 -- मंझनपुर, संवाददाता नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टेवां में शनिवार की सुबह प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो गई। गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचने पर इलाज शुरू होते ही प्रसूता ने भी दम तोड़ दिया। जच्चा-बच्चा की मौत पर परिजनों ने आक्रोश व्यक्त किया है। डॉक्टरों पर गलत तरीके से इलाज करने का आरोप लगाया है। सीएमओ ने आरोपों की जांच शुरू करा दी है। मंझनपुर क्षेत्र के थांभा निवासी कुलदीप विश्वकर्मा किसानी करते हैं। उनकी 24 वर्षीय पत्नी रंजीता को प्रसव पीड़ा होने पर नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टेवां में भर्ती कराया गया। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने इलाज करने में लापरवाही की। गलत इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगाए जाते ही प्रसूता की हालत ज्यादा बिगड़ गई। किसी तरह प्रसव कराया गया तो मृत बच्चे का जन्म हुआ। इसके बाद गंभीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.