एटा, अक्टूबर 14 -- प्रसव के एक सप्ताह के बाद महिला की मौत हो गई। जानकारी पर पहुंचे मायकेवालों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दे दी। बताया जा रहा है कि पंचायत के दौरान दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। इनमें जमकर लात-घूंसे चले। थाना मिरहची के गांव धिरामई निवासी चन्द्रभान की शादी 15 माह पहले शिवानी निवासी चिंतापुर रिजोर के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि छह अक्तूबर को प्रसव पीड़ा होने पर महिला को आगरा रोड स्थित एक अस्पताल लेकर पहुंचे। प्रसव के दौरान महिला ने लड़के को जन्म दिया। कुछ देर बाद ही लड़के की मौत हुई थी। ससुरालीजन इलाज कराने के बाद महिला को घर ले आए थे। बताया जा रहा है कि सोमवार को महिला की घर पर मौत हो गई। जानकारी मिलते ही मायकेवाले गांव चिंतापुर से ससुराल गांव धिरामई पहुंच गए। पोस्टमार्टम गृह पहुंचे ससुराल पक्ष के लोगों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.