मधुबनी, अगस्त 20 -- मधुबनी। सदर अस्पताल के प्रसव कक्ष में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग गई। आग के साथ धुंआ पूरे वार्ड में फैल गया। धुंआ देखते ही चीख-पुकार मच गई। वार्ड में भर्ती गर्भवती व प्रसूता भी भागने लगी। कुछ देर के लिए भगदड़ मच गई। उस दौरान जिसको जहां से मौका मिला वार्ड से निकले लगी। गेट की चौड़ाई कम रहने की वजह से वहां पर काफी अफरातफरी मच गई। घटना मंगलवार दिन के करीब 10:15 मिनट की है। सदर अस्पताल के प्रसव कक्ष में ऑटो प्ले मशीन की स्विच में आग लगी। तेजी से वार्ड में धुंआ फैलने लगा, देखते ही देखते पूरे वार्ड में धुंआ की वजह से और अंधेरा पसर गया। डर के मारे प्रसव कक्ष में पहुंची करीब दो दर्जन से अधिक गर्भवती, प्रसूता और ऑपरेशन के बाद भर्ती मरीज अपनी जान पर बन जाने की वजह से भागने लगी। जो प्रसूता चल नहीं पा रही थी वह भी अपनी जान बचाने के ल...