वाराणसी, फरवरी 9 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। डीएवी पीजी कॉलेज के अंग्रेजी विभाग के स्टूडेंट्स फोरम लौरियेट्स के तहत आयोजित दस दिनी साहित्यिक एवं सांस्कृतिक महोत्सव 'नक्षत्र 2026' के समापन पर सोमवार को विविध कार्यक्रम हुए। छात्रों के समूह तालस्य की ओर से इण्डो वेस्टर्न नृत्य पेश किया गया। समूह मौसकी ने सूफी गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. मिश्रीलाल और उप प्राचार्य प्रो. संगीता जैन ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। प्रबंधक अजीत कुमार सिंह यादव ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। महोत्सव में हुई क्विज (प्रश्नोत्तरी) में डीएवी के आयुष आर्यरंजन प्रथम, टर्नकोट में डीएवी के उत्कर्ष तिवारी, संभाषण में बीएचयू की पल्लवी गौंड प्रथम रही। निबंध लेखन म...