अलीगढ़, दिसम्बर 24 -- अलीगढ़। धर्म समाज बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में मंगलवार को आयोजित सामाजिक विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में टैगोर हाउस और गांधी हाउस ने बाजी मारी। प्रतियोगिता में कक्षा 6, 7 और 8 के विद्यार्थियों ने अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कक्षा 6 में गांधी हाउस और कक्षा 7 और 8 से टैगोर हाउस विजेता रहा। प्रधानाचार्य रचना गुप्ता, हेड मिस्ट्रेस पूजा जैन एवं अनुशासन प्रभारी पुष्कर वार्ष्णेय ने विजेता टीम को सम्मानित किया। इस दौरान रुचि गुप्ता, मुदिता गुप्ता, वंदना बघेल, फरहाना, सोनाली मुखर्जी आदि मौजूद रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.