पलामू, फरवरी 11 -- हुसैनाबाद। एकेडमिक इंचार्ज डॉ. राम सुभग सिंह ने विद्यार्थियों में ज्ञान, आलोचनात्मक चिंतन एवं लेखन कौशल विकसित करने के उद्देश्य से 29 जनवरी 2025 को सावित्रीबाई फुले एवं महात्मा ज्योतिबा फुले का जीवन एवं दर्शन, विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन कराया था। प्रतियोगिता का परिणाम 10 फरवरी को घोषित किया गया। इसमें प्रथम स्थान भूगोल की छात्रा रिंकी कुमारी, द्वितीय स्थान जन्तु विज्ञान की छात्रा प्राजक्ता कुमारी और तृतीय स्थान राजनीति विज्ञान की छात्रा राखी मेहता ने प्राप्त किया। प्राचार्य सूर्य मणि सिंह ने तीनों विजेताओं को प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया। प्राचार्य ने कहा कि प्रत्येक महीने इस तरह की प्रतियोगिता आयोजित होनी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...