टिहरी, जून 4 -- हल्द्वानी से यहां पहुंचे 61 प्रशिक्षु वन आरक्षीयों की टीम ने ईको पार्क धनोल्टी का भ्रमण किया। यहां पर उन्होंने वन विभाग में होने वाले कई कार्यों को जाना। सोमवार को 61 प्रशिक्षु वन आरक्षी इको पार्क धनोल्टी पहुंचे। उन्होंने वहां ईको पार्क में जन सहभागिता के साथ किए जा रहे के कार्यों के बारे में जाना। इको पार्क सचिव मनोज उनियाल ने ईको पार्क की विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस तरह से इको पार्क का जन सहभागिता के साथ संचालन किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने जैव विविधता और वनस्पतियों के बारे में भी जानकारी दी। वन आरक्षियों ने इको पार्क का भ्रमण भी किया। इस दौरान इको पार्क समिति के कोषाध्यक्ष कुलदीप नेगी, वन दरोगा प्रमोद बंगवाल, सुशील गौड, धीरज उनियाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...