लातेहार, सितम्बर 27 -- बेतला प्रतिनिधि । सेवानिवृत्त एसीएफ प्रमोद अग्रवाल और सत्यप्रकाश के नेतृत्व में गत 22 सितंबर को एफटीएस हजारीबाग से बेतला आई 80 प्रशिक्षु वनरक्षियों की टोली का पांच दिनी प्रशिक्षण शुक्रवार को संपन्न हो गया। इस दौरान टोली में शामिल सभी वनरक्षियों ने पीटीआर के बेतला समेत छिपादोहर, गारु,महुआडांड़ रेंजों में विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया और जंगल-जानवरों की सुरक्षा,पर्यटन स्थलों का प्रबंधन, जल- संचयन,जानवरों का पगमार्क संग्रह, बोमा विधि,घायल जानवरों का ईलाज आदि विषयों के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल की। वहीं प्रशिक्षण समाप्ति के बाद सभी लौट गए।मौके पर वनपाल रामकुमार, पशु चिकित्सक डॉ सुनील कुमार,डॉ फरहद जब्बार,वनरक्षी देवपाल भगत आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.