प्रयागराज, सितम्बर 13 -- प्रयागराज। नव चयनित 216 लेखपालों का प्रशिक्षण शुक्रवार को सर्किट हाउस में हुआ। प्रशिक्षण में एडीएम एफआर विनीता सिंह ने लेखपालों की महत्वपूर्ण भूमिका और जिम्मेदारियों के विषय में बताया। उन्होंने कहा कि लेखपाल राजस्व विभाग के एक महत्वपूर्ण अंग हैं। भूमि की पैमाईश, अंश निर्धारण सहित कई अन्य राजस्व से सम्बंधित महत्वपूर्ण कार्य होते है। वो पूरी दक्षता, ईमानदारी एवं मेहनत से काम करें। एडीएम सिटी सत्यम मिश्र ने लेखपालों से पूर्ण मनोयोग के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने पद से सम्बंधित उत्तरदायित्वों का बेहतर ढंग से निर्वहन करने के लिए कहा। एडीएम नमामि गंगे संजीव कुमार शाक्य व सिटी मजिस्ट्रेट विनोद कुमार सिंह ने भी विचार रखे। इस दौरान एडीएम गणेश कनौजिया, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अफशार अहमद आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.