मऊ, फरवरी 18 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। मंडलीय लेखपाल प्रशिक्षण केंद्र, घोसी में आयोजित एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से आए प्रशिक्षु राजस्व निरीक्षकों और प्रशिक्षु लेखपालों को एसडीएम न्यायिक राजेश कुमार अग्रवाल ने जानकारी दी। इस अवसर पर एसडीएम ने राजस्व संहिता 2006 की विभिन्न धाराओं और कर्तव्यों का पाठा पढ़ाया। साथ ही प्रशिक्षुओं को जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। एसडीएम न्यायिक राजेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि एक लेखपाल और राजस्व निरीक्षक की भूमिका न केवल सरकारी नीतियों को लागू करने की होती है, बल्कि यह सामाजिक न्याय और कानून के पालन में भी अहम योगदान देता है। उन्होंने प्रशिक्षुओं से उम्मीद जताई कि वे अपने कार्य में पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ कर्तव्यों का पालन करेंगे। बताया कि सरकारी दस्तावेजों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.