लखनऊ, अगस्त 6 -- लखनऊ। रेलवे बोर्ड के सदस्य (परिचालन एव व्यवसाय विकास) हितेंद्र मल्होत्रा ने भारतीय रेलवे परिवहन प्रबंधन संस्थान (आईआरआईटीएम) का दौरा किया। प्रशिक्षु अधिकारियों से संवाद कर उन्हें परिचालन दक्षता के महत्व बताए। उन्होंने विभिन्न सत्रों में संकाय सदस्यों एवं प्रशिक्षुओं के साथ संवाद किया। परिचालन दक्षता के महत्व और भारतीय रेलवे के भीतर व्यावसायिक विकास पर बढ़ते ध्यान पर ज़ोर दिया। उन्होंने नवोदित रेलवे अधिकारियों को नवाचार, सर्वोत्तम प्रथाओं को अपनाने और हितधारकों की बदलती जरूरतों के प्रति सजग रहने के लिए प्रोत्साहित किया। इससे पहले संस्थान के अपर महानिदेशक (एडीजी) संजय त्रिपाठी ने उनका स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.