मिर्जापुर, फरवरी 12 -- मिर्जापुर। केबी कॉलेज शिक्षा संकाय के बीएड विभाग में चल रहे स्काउटिंग-गाइडिंग परिचयात्मक प्रशिक्षण के दूसरे दिन प्रशिक्षुओं को सीटी संकेत, गांठ विद्या, तंबू निर्माण और खोज संकेतों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम प्रो. भवभूति मिश्र के संरक्षण में आयोजित हुआ। प्रमुख प्रशिक्षक कुलदीप शुक्ल ने स्काउटिंग की विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया। जिला गाइड कैप्टेन सत्यंवदा ने प्राथमिक चिकित्सा व कैम्प फायर का प्रशिक्षण दिया। पूर्व सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर मोहन शुक्ल ने राष्ट्रीय एकता गीत का प्रदर्शन कराया। अंत में संयोजक डॉ. भानु प्रताप सिंह ने प्रशिक्षुओं के उत्साह की सराहना की। इस दौरान विभागीय प्राध्यापक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.