गंगापार, फरवरी 19 -- मेजा ऊर्जा निगम द्वारा नैगम सामाजिक दायित्व सीएसआर के अंतर्गत कौशल विकास पहल के तहत सीपेट लखनऊ में प्रशिक्षित युवक एवं युवतियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र एवं नियुक्ति पत्र प्रदान करने के लिए एक समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एमयूएनपीएल के सेंट जोसफ स्कूल सभागार में आयोजित हुआ, जिसमें में 87 प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र एवं नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। 'स्किल इंडिया मिशन' के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। जिसे इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से पूरा किया जा रहा है। युवा शक्ति देश का भविष्य है और उन्हें सही प्रशिक्षण और अवसर देकर हम एक विकसित और आत्मनिर्भर भारत की नींव रख सकते हैं। इसी क्रम मे आज मेजा ऊर्जा निगम द्वारा नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत सीपेट, लखनऊ के सह...