गया, फरवरी 21 -- गया जिला भाजपा कार्यालय में प्रशिक्षण महाभियान की सफलता और प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आयोजित संगठनात्मक बैठक में संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण पर विशेष जोर दिया गया। जिला अध्यक्ष ने विजय कुमार मांझी ने कहा कि मजबूत संगठन की नींव प्रशिक्षित और जागरूक कार्यकर्ता ही होते हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से महाभियान को गंभीरता से लेते हुए इसे जमीनी स्तर तक पहुंचाने का आह्वान किया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिले के सभी मंडलों में चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंडल प्रभारियों और कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ प्रशिक्षण कार्य संपन्न कराने को कहा गया। 'प्रशिक्षण महाभियान 2026' के तहत शनिवार को आयोजित विशेष बैठक में कार्यकर्ताओं को संगठन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.