प्रयागराज, दिसम्बर 19 -- प्रयागराज, संवाददता। राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान (महिला) कटरा में शुक्रवार को मेगा रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें कुल सात कंपनियों ने सहभागिता की। यह मेला कौशल विकास के क्षेत्रीय निदेशक अमृतपाल सिंह, डिप्टी डायरेक्टर एवं प्रधानाचार्य जय शिव शर्मा, सहायक निदेशक उमेश कुमार मिश्रा तथा प्रशिक्षण अधिकारी रजनी सोनी के मार्गदर्शन एवं सहयोग से हुआ। रोजगार मेले में अंतिम वर्ष एवं हाल ही में पासआउट विभिन्न ट्रेड की छात्राओं ने भाग लिया। अभी अंतिम चयन सूची नहीं जारी की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.