मेरठ, फरवरी 4 -- दौराला। प्रयागराज के फूलपुर में आयोजित तीन दिवसीय गणना और चीनी मिल गन्ना समितियों के अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का मंगलवार को शुभारंभ किया गया। इसमें सहारनपुर, मेरठ, मुरादाबाद और बरेली मंडल के गन्ना समिति चेयरमैनों ने भाग लिया। दौराला समिति के चेयरमैन भूपेंद्र सिंह अहलावत ने मवाना गन्ना समिति से विनोद भाटी, सकौती गन्ना समिति से सरवन सिंह, मेरठ गन्ना समिति से वीरेंद्र सिंह भाटी और दौराला गन्ना समिति से उन्होंने भाग लेकर प्रशिक्षण लिया। मुख्य अतिथि महाप्रबंधक संजय भंडारी, डॉ. हरिश्चंद्र ने चेयरमैनों का स्वागत किया। प्रशिक्षण में विशेषज्ञों ने नैनो उर्वरक और इफको जल विलय उर्वरकों की उत्पाद की उपलब्धता के संबंध में जानकारी दी। साथ ही गन्ना समितियों द्वारा इफको को किए जा रहे सहयोग की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.