हरिद्वार, फरवरी 1 -- आईटीसी मिशन सुनहरा कल के अंतर्गत पीपुल हेल्थ फाउंडेशन की ओर से रविवार को बहादराबाद ब्लॉक के शिवालिक नगर स्थित सामुदायिक केंद्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को हाथों की साफ-सफाई का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान पोषण, ग्रोथ मॉनिटरिंग, सोशल मैपिंग, बीएमआई मापन, एमयूएसी टेप के उपयोग के महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम का आयोजन डीपीओ धर्मवीर यादव एवं सीडीपीओ बहादराबाद प्रथम सुलेखा सहगल के सहयोग से सम्पन्न हुआ। मौके पर आंगनबाड़ी सुपरवाइजर संजोगलता,अमरजीत, अमित नेगी, लक्ष्मी सैनी, अमरीश आदि ने प्रतिभाग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.