सराईकेला, फरवरी 9 -- प्रशिक्षण ले रही छात्राओं ने एक दिवसीय फास्ट फूड स्टॉल लगाया प्रशिक्षण ले रही छात्राओं ने एक दिवसीय फास्ट फूड स्टॉल लगाया -छात्राओं ने चाउमीन, मोमोज, समोसे ग्राहकों को परोसे सरायकेला,संवाददाता। ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से संचालित आरसेटी की ओर से अनूठी पहल की गई। संस्थान में ''फास्ट फूड स्टॉल उद्यमी'' पाठ्यक्रम का प्रशिक्षण ले रही छात्राओं ने सरायकेला संजय चौक स्थित केपीएस गर्ल्स स्कूल के सामने एक दिवसीय फास्ट फूड स्टॉल लगाया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को केवल खाना बनाना सिखाना ही नहीं, बल्कि बाजार की मांग को समझना, ग्राहकों से बात करना और मार्केटिंग के व्यावहारिक पहलुओं से रू ब रू कराना था। स्टॉल पर छात्राओं ने चाउमीन, मोमोज, समोसे और अन्य स्थानीय व्यंजन तैयार कर ग्राहकों को परोसे। बाजार आए ...