गोपालगंज, फरवरी 20 -- भोरे। प्रखंड के विभिन्न विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों के लिए आयोजित तीन दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण में सरकारी राशि का बंदरबाट किए जाने की शिकायत शिक्षा मंत्री सुनील कुमार से की गई है। प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में प्रशिक्षण देने के लिए प्रतिनियुक्ति प्रशिक्षकों ने शिक्षा मंत्री और विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर शिकायत की है। कहा है कि भोजन, फोटो व अन्य मद में 42 सदस्यों के लिए 11,310 रुपए मिलना है, जिसकी जगह मात्र तीन हजार रुपए दिया गया है। प्रशिक्षक विजय कुमार अमन और डॉ. जैनेन्द्र कुमार शुक्ल प्रभात ने कहा कि जब इसकी शिकायत संभाग प्रभारी सुजय कुमार सिंह से की गई तो उन्होंने मानदेय रोकने और अगले बैच से बाहर करने की धमकी दी। इस संबंध में डीईओ ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है, अगर ऐसा है तो जांच कर का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.