श्रावस्ती, फरवरी 15 -- इकौना, संवाददाता। विद्या वाहिनी पहल कार्यक्रम के तहत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान इकौना में दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन हुआ। जिसका समापन शनिवार को किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों को रोचक गतिविधियों से शिक्षण के लिए प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण का आयोजन शुक्रवार व शनिवार दो दिन हुआ। जिसमें जिले के 18 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य कक्षा कक्ष में शिक्षण को और प्रभावी बनाना, शिक्षकों को हैंड्स-ऑन साइंस गतिविधियों के माध्यम से सक्षम करना तथा नवाचारी व बाल केंद्रित शिक्षण पद्धतियों को बढ़ावा देना था। अंतिम दिवस प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत डायट प्रवक्ता ओम प्रकाश यादव व गिरीश प्रसाद मिश्र ने सरस्वती पूजन और दीप प्रज्वलन कर किया। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों ने दाब और हवा तथा लो कॉस्ट म...