रांची, जुलाई 31 -- रांची, संवाददाता। जलवायु परिवर्तन शमन के लिए प्रकृति-आधारित समाधान के रूप में एग्रोफॉरेस्ट्री विषय पर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन 28-30 जुलाई तक कांके रोड स्थित हॉलिडे होम में किया गया। इसमें झारखंड कृषि विभाग के अधिकारियों और बिरसा कृषि विवि के विशेषज्ञों सहित 39 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में एग्रोफॉरेस्ट्री की भूमिका, कार्बन स्टॉक मूल्यांकन, जलवायु अनुकूलन रणनीतियां, जिओइनफॉर्मेटिक्स आधारित विश्लेषण और एनडीसी व एसडीजी से जुड़ी अवधारणाएं साझा की गईं। समापन समारोह में प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...