बोकारो, मार्च 23 -- चंद्रपुरा, प्रतिनिधि। सिदो-कान्हू एग्रीकल्चर एंड फोरेस्ट प्रोड्यूस स्टेट को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड झारखंड द्वारा रांची के जेवियर सोशल सर्विस संस्थान में कृषि एवं वनोपाज के क्षेत्र में कार्य करने के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण शनिवार को संपन्न हो गया। बोकारो व धनबाद जिला के 25 पैक्स अध्यक्षों/प्रतिनिधियों ने इसमें भाग लिया। बोकारो जिला के बंदियो पैक्स अध्यक्ष अनिल कुमार महतो, चंद्रपुरा पैक्स के संजय बरनवाल व गोमिया प्रखंड के हरलुंग पैक्स के नारायण महतो सहित कुल 15 प्रतिनिधि जबकि धनबाद जिला के राजगंज, तोपचांची व तेलमच्चो पैक्स सहित 10 प्रतिनिधि शामिल हुए। इस प्रशिक्षण में शामिल प्रतिनिधियों को संबंधित विषय पर कई तरह की नई जानकारी दी गई तथा इस पर काम करने पर जोर दिया गया। सिदिकोफेड के सचिव राकेश कुमार सिंह ने अंतिम दिन सभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.