गिरडीह, मार्च 22 -- भरकट्टा, प्रतिनिधि। तीन दिवस राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान प्रशिक्षण में पेशम मुखिया का अहम योगदान रहा। जानकारी के अनुसार, देवरी प्रखंड स्थित तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया था। जिसमें बिरनी प्रखंड पेशम पंचायत मुखिया रागिनी सिन्हा तथा देवरी प्रखंड पंचायत सलेडीह उर्फ़ खोरोडीह मुखिया दशरथ दास को मास्टर ट्रेनर के रूप में चयनित किया गया था। जिससे प्रखण्ड के लोगों में पेशम मुखिया का चयन होने से खुशी का माहौल है। इस बाबत मुखिया रागिनी सिन्हा ने बताया कि पंचायतों की अपनी आय के स्रोत बढ़ाने की क्षमता को बढ़ाने पर काम करना है। पंचायत प्रणाली के भीतर लोगों की भागीदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही के बुनियादी मंच के रूप में प्रभावी ढंग से काम करने के लिए ग्राम सभाओं को दुरुस्त करना होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.