संभल, मार्च 19 -- यूपी बोर्ड परीक्षा की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बुधवार 19 मार्च से शुरू होगा। जिसके लिए मंगलवार को एसएम इंटर कालेज बनाये गए मूल्यांकन केन्द्र पर परीक्षक व उप प्रधान परीक्षकों को एक दिन का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। वहीं डीआईओएस ने भी मूल्याकंन केन्द्र का निरीक्षण किया। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 12 मार्च को समाप्त हो गई थी। जिनकी उत्तर पुस्तिका का मूल्याकंन बुधवार से शुरू होगा। नगर के एसएम इंटर कालेज में मूल्याकंन को लेकर परीक्षक और उप प्रधान परीक्षकों को एक दिन का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें उन्हें कॉपियां जांचते समय रखने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही जरूरी दिशा निर्देश दिए गये। साथ डीआईओएस श्यामा कुमार ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मूल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.