फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 8 -- फर्रुखाबाद। नमामि गंगे परियोजना के तहत रामपुर ढपरपुर में संचालित सिलाई और कढ़ाई प्रशिक्षण का समापन किया गया। इसमें गंगा गांव की महिलाओं और बेटियों को तीन माह तक सिलाई और कढ़ाई का प्रशिक्षण दिया गया था। जिला परियोजनाधिकारी निहारिका पटेल ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण लेने के बाद बेटियां और महिलाएं समृद्ध होंगी। इस दौरान नरोत्तम राजपूत, सपना यादव आदि की उपस्थिति रही। प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...