हाजीपुर, फरवरी 12 -- जंदाहा,संवाद सूत्र। कुशल युवा कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षण कार्य पूर्ण होने के बावजूद केंद्र संचालकों को अब तक उनका वैध भुगतान नहीं किया जा रहा है। भुगतान की मांग उठते ही विभाग द्वारा तकनीकी आपत्तियों और जांच का हवाला देकर प्रक्रिया को लगातार टाला जा रहा है। जिससे केंद्र संचालकों में भारी असंतोष है। केवाईपी वेल्फेयर सोसाइटी, वैशाली के जिलाध्यक्ष आनंद रंजन झा ने कहा कि जब प्रशिक्षण, उपस्थिति, परीक्षा और पोर्टल से जुड़ी सभी औपचारिकताएं नियमों के अनुरूप पूरी हो चुकी हैं,तो भुगतान रोके जाने का कोई औचित्य नहीं है। भुगतान में देरी के कारण केंद्र संचालक गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। जिसका सीधा असर प्रशिक्षण व्यवस्था और युवाओं के भविष्य पर पड़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.