देवरिया, जून 17 -- देवरिया, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी पद पर नियुक्त रिक्रूट मंगलवार से पुलिस लाइन में प्रशिक्षण लेने के लिए आने लगे। पहले दिन 382 रिक्रूटों ने अपनी आमद कराई। गाजीपुर समेत पांच जनपदों से यहां रिक्रूट प्रक्षिण लेने के लिए आ हरे हैं। दोपहर बाद एसपी विक्रांत वीर पुलिस लाइन पहुंचे और रिक्रूटों को लेकर की गई तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही उनसे मुलाकात भी की। शरीर पर खाकी वर्दी चढ़ने को लेकर रिक्रूटों के चेहरों पर मुस्कान नजर आई। 15 जून को गृहमंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों नियुक्ति पत्र मिलने के बाद अब प्रशिक्षण लेने के लिए रिक्रूट आने लगे हैं। देवरिया जनपद के लिए 914 रिक्रूट आवंटित किए गए हैं। जिसमें अयोध्या से 83, आजमगढ़ से 251, गाजीपुर से 331, सुल्तानपुर से 99 रिक्रूट शामिल हैं। इसमें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.