बस्ती, नवम्बर 12 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में जनपद के को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों के बाल वाटिका में कार्यरत 152 ईसीसीई एजुकेटर का पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। डायट प्राचार्य संजय कुमार शुक्ल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित करके प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। डायट प्राचार्य ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य कक्षा एक में पहुंचने से पूर्व बच्चों को तैयार करना है। चूंकि बच्चे अपने परिवार, शिक्षक, समुदाय, आपसी बातचीत, खेल, विभिन्न प्रकार के कलाओं, परिवेश आदि से सीखते हैं। ईसीसीई प्रशिक्षण बच्चो के सर्वांगीण विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस प्रशिक्षण के विविध आयामों को अपने जीवन में आप सब उतारिए। प्रशिक्षण के नोडल प्रवक्ता शशि दर्शन त्रिपाठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.