अलीगढ़, मार्च 18 -- अलीगढ़ : जनपद के दो प्रधान प्रशिक्षण के लिए तेलंगाना जाएंगे। सिकंदरपुर माछुआ व गोधा के प्रधान का चयन हुआ है। अच्छा काम करने वाले सूबे के 25 प्रधान सात से 11 अप्रैल तक पांच दिवसीय एक्सपोजर विजिट प्रशिक्षण के लिए तेलंगाना जाएंगे। प्रभारी डीपीआरओ मो. राशिद ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से 25 सदस्यों का एक दल तेलंगाना राज्य में उत्कृष्ट कार्य वाली पंचायतों के भ्रमण के लिए भेजा जा रहा है। अलीगढ़ के धनीपुर ब्लाक के सिकंदरपुर माछुआ की प्रधान कल्पना सिंह व जवां ब्लाक के गोधा के प्रवीन कुमार शर्मा का चयन किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.