औरंगाबाद, जनवरी 5 -- कुटुंबा प्रखंड प्रमुख सहित अन्य प्रखंड स्तरीय अधिकारियों के विपार्ड गया में प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने के कारण बुधवार को निर्धारित पंचायत समिति की साधारण बैठक स्थगित कर दी गई है। प्रमुख धर्मेंद्र कुमार के अनुसार, बैठक स्थगित होने की सूचना संबंधित जनप्रतिनिधियों और सदस्यों को दे दी गई है। बताया गया कि प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद शीघ्र ही नई तिथि निर्धारित कर बैठक आहूत की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...