बलरामपुर, फरवरी 20 -- बलरामपुर, संवाददाता। एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत जिले में दाल प्रोडक्ट को चयनित किया गया है। चालू वित्तीय वर्ष में इस योजना के तहत 200 लाभार्थियों को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों को उत्पाद से जुड़ी सामान्य तकनीकी का 10 दिवसीय निश्शुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद प्रतिभागियों को आधुनिक तकनीक पर आधारित उन्नत टूल किट भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे वे स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ा सकें। उपायुक्त उद्योग नीरज कुमार सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण प्रक्रिया जारी है। विभागीय पोर्टल पर कुल 237 आवेदनों में से लक्ष्य के अनुरूप लाभार्थियों का चयन कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण की तिथि निर्धारित होते ही नामित उद्यमिता विकास संस्थान के माध्यम से कार्यक्रम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.