बलरामपुर, जनवरी 4 -- बलरामपुर, संवाददाता। अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय ने शनिवार रात पुलिस लाइन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रिक्रूट आरक्षियों एवं उनके प्रशिक्षकों से बातचीत की। एएसपी ने रिक्रूट आरक्षियों से संवाद करते हुए उन्हें पुलिस सेवा की गरिमा, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं समय पालन के बारे में बताया। कहा कि प्रशिक्षण काल भविष्य की सेवा का आधार होता है। इसलिए इस अवधि में प्रत्येक रिक्रूट को पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहिए। एएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रशिक्षण कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। रिक्रूट आरक्षियों को शारीरिक दक्षता, मानसिक मजबूती, कानून की जानकारी एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण देने पर ध्यान दिया जाय। साथ ही रिक्रूट आरक्षियों की समस्याओं का समबद्ध तरीके ...