अयोध्या, मार्च 10 -- अयोध्या। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मेडिकल ऑफिसर एवं फार्मासिस्ट ने भाग लिया। इस दौरान हीट वेव , वेक्टर बोर्न, वाटर बोर्न, फूड रिलेटिड डिजीज के बारे बचाव, उपचार एवं इलाज जानकारी दी गई। मौके पर प्रशिक्षक डा. प्रवीण मौर्या, डा. संदीप शुक्ला, डा. बीपी त्रिपाठी, डा. अरविंद श्रीवास्तव मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...