कोडरमा, अप्रैल 5 -- कोडरमा संवाददाता। रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण ढंग मनाए जाने को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने शुक्रवार को कोडरमा के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला। एसडीओ रिया सिंह और एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में डोमचांच बाजार, बगडो, मसमोहना, कोडरमा बाजार से जलवाबाद, शिवसागर समेत अन्य स्थानों में फ्लैग मार्च निकाला गया। एसडीओ रिया सिंह ने सभी लोगों से शांतिपूर्ण और सौहार्द तरीके से रामनवमी मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन नागरिक सुविधाओं की बेहतरी का ध्यान रखेगी। लोग संयमित और अनुशासित तरीके से त्योहार मनाएं। जुलूस में चलते समय शराब या किसी अन्य मादक पदार्थ का सेवन कर कोई व्यक्ति शामिल नहीं हों, इसका ध्यान रखें। डीजे पर पूर्णतया पाबंदी रहेगी। जिला प्रशासन सोशल मीडिया पर सख्त निगरानी रखेगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.