जमशेदपुर, नवम्बर 29 -- जमशेदपुर। जिला प्रशासन ने सेवा का अधिकार सप्ताह का आयोजन कर 21 से 28 नवंबर के बीच जगह-जगह शिविरों का आयोजन किया। शिविर में हजारों की संख्या में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के आवेदन जमा लिए गये। हालांकि इनकी डाटा इंट्री नहीं की गई है। ऑफलाइन मोड में आवेदन जमा लिए गये हैं। यही नहीं, आवेदन जमा लेने का कोई पावती भी नहीं दी गई है। इसके कारण जमा आवेदनों का क्या होगा, इसको लेकर आवेदक असमंजस में हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि पहली बार जब आवेदन जमा लिया गया था, तब भी ऐसा ही हुआ था। हजारों आवेदकों का आवेदन जमा ही नहीं हुआ और वे आज तक दौड़ ही लगा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.