जमशेदपुर, फरवरी 22 -- परसूडीह के नामोटोला की महिलाओं ने शुक्रवार को इलाके में चलने वाले सरकारी शराब दुकान के विरोध में मोर्चा खोल दिया। वे सड़क पर उतर गईं और जमकर हंगामा किया। महिलाओं का आरोप है कि शराब दुकान के चलते उनके घर बर्बाद हो रहे हैं और किशोर उम्र के बच्चे शराबी बन रहे हैं। महिलाओं के हंगामा को देखते हुए उत्पाद विभाग ने तत्काल ही दुकान को बंद करा दिया और अब उसे दूसरी जगह पर खोलने की तैयारी है। शुक्रवार सुबह महिलाओं का समूह शराब दुकान के पास पहुंचा और जमकर हंगामा किया। इसके चलते दुकान बंद करनी पड़ी। करीब दो घंटे तक उस दुकान के बार महिलाएं एकत्रित थीं और नारेबाजी भी कर रही थीं। शराब पीकर छेड़खानी करते थे शराबी महिलाओं का यह भी आरोप था कि शराब पीकर निकलने वाले महिलाओं से छेड़खानी करते हैं। इसके चलते महिलाओं को परेशानियों का सामना कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.