अंबेडकर नगर, मार्च 9 -- विद्युतनगर। टांडा तहसील में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में उपजिलाधिकारी डॉ शशि शेखर ने कहा कि प्रशासन होली के त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने लोगों से त्योहारों पर शांति की अपील की। बैठक में प्रमुख रूप से मुस्लिम धर्म गुरुओं, मस्जिदों के मुतवल्ली, मदरसों के प्रबंधकों एवं समाजसेवी मुस्लिम समाज से जुड़े नागरिकों को विशेष रूप बुलाया गया। सीओ शुभम कुमार सिंह ने कहा कि 14 मार्च को होली और जुमे की नमाज एक साथ पड़ रही है। इसलिए त्योहार को मनाने में किसी प्रकार की बाधा न हो, इसके लिए दोपहर में होने वाली जुमे की नमाज के टाइम को और आगे बढ़ा दिया जाए। सीओ ने बताया कि प्रत्येक मस्जिद पर अपने-अपने दो दो वॉलिंटियर को तैनात करें, उनका मोबाइल नंबर पुलिस प्रशासन को उपलब्ध करा दें, जिससे यदि कहीं किसी भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.