अलीगढ़, अगस्त 14 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। प्रशासन की ओर से बुधवार को हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत लाल डिग्गी कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। भारत माता के जयकारों से यात्रा मार्ग गूंज उठा। तिरंगा यात्रा निकालकर स्वतंत्रता सेनानियों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया। मंडलायुक्त संगीता सिंह एवं डीएम संजीव रंजन ने सुभाष चौक से तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर तक पैदल यात्रा में शामिल हुए। अतिथियों ने हैबिटेट सेंटर के हॉल में लगी प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर के ऑडिटोरियम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, क्रांतिकारियों और वीर जवानों के अदम्य साहस, त्य...