भागलपुर, दिसम्बर 31 -- भागलपुर। भागलपुर में पड़ रही कड़ाके की ठंड से बेसहारों को बचाने के लिए जिला प्रशासन ने मंगलवार को कंबल का वितरण किया। डीएम के निर्देश पर पदाधिकारियों की टीम ने शहर के विभिन्न चौराहों और स्टेशन के पास बेसहारा गरीबों को कंबल ओढ़ाया। असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण में एसडीओ विकास कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी चंदन कुमार, वरीय उप समाहर्ता राजस्व अंकिता चौधरी, जगदीशपुर के अंचलाधिकारी, पीएनबी के प्रतिनिधि आदि ने सहयोग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...