रांची, जनवरी 14 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची जिले में पिछले कुछ दिनों से जारी भीषण शीतलहर को लेकर जिला प्रशासन ने आम लोगों से सतर्कता बरतने को कहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार जिले में न्यूनतम पारा 8 से 10 डिग्री पर बना हुआ है। हालांकि शीतलहर का येलो अलर्ट है। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने बुधवार को कहा कि मौसम की स्थिति को देखते हुए ठंड से होने वाली बीमारियों जैसे सर्दी-खांसी, निमोनिया और हाइपोथर्मिया से बचाव अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने और स्वास्थ्य संबंधी निर्देशों का पालन करने को कहा। प्रशासन के मुताबिक मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरी होने पर आगे भी आवश्यक निर्देश जारी किए जाएंगे। आम जनता के लिए जरूरी सावधानी ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करें सुबह, शाम और रात के समय घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.