लखीमपुरखीरी, जनवरी 30 -- तहसील में कम्बलों के वितरण में अनियमितता को लेकर तहसीलदार पलिया ज्योति मौर्या की अध्यक्षता में गठित त्रिसदस्यीय समिति ने जांच के बाद अपनी रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी है। त्रिसदस्यीय समिति ने जांच के बाद अपनी रिपोर्ट में एसडीएम डॉ अवनीश कुमार को बताया कि तहसील पलिया में तीन अलग-अलग दिनांकों 28 नवम्बर 2025, 05 जनवरी .2026 व 17 जनवरी 2026 में क्रमशः 1050, 1000 व 1000 कुल 3050 कम्बल प्राप्त हुए थे। जिनका आपदा प्रहरी ऐप के माध्यम से नियम के अनुसार वितरण किया कराया गया है। जिसका विवरण यूपी राहत की वेबसाइट पर दर्ज है। तहसील पलिया में कम्बल वितरण में अनियमितता सम्बन्धित आरोप बिलकुल भ्रामक व झूठे पाये गये हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...