गिरडीह, फरवरी 10 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। धनवार के दीवान टोला निवासी 35 वर्षीय अतुल सिन्हा की हालत इतनी खराब है कि धनवारवासियों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने उसे मदद देने की गुहार लगाई है। अतुल सड़क किनारे गुमटी में रहने को वर्षों से विवश हैं और उसे देखनेवाला कोई नहीं है। इस पर माता पिता के साथ भी छूट चुका है। युवा होने के बाद भी अतुल दिन भर सड़क पर रेंगते रहता है। सड़क पर मांग कर अपना पेट भरता है। इसके पास तन ढंकने के लिए ठीक से वस्त्र भी नसीब नहीं है। उन्होंने ठंड भी बिना तन ढके ही बिताया है। अब यह अपना दिमागी संतुलन खो चुका है। लोग इसे पागल समझते हैं। इसका कोई अपना नहीं है। बता दें कि अतुल अपना आलीशान मकान पिता के इलाज कराने के दौरान वर्षों पूर्व बेच दिया। कुछ रुपए दोस्त यार के साथ मौज मस्ती में खत्म हो गया तथा कुछ पिता के इलाज में। मकान...